Fact Sheet
Achievements
National Safe Schools Framework 2011
Responding to natural disasters
National Project Team
Mental Health Strategies
Key Stakeholders
International
Arabic
Afrikaans
Dutch
French
German
Hindi
Japanese
Korean
Mandarin
Spanish
The MindMatters Evaluations
Archive

Hindi

माईन्डमैटर्स (MindMatters) आस्ट्रेलियाई माध्यमिक स्कूलों को स्कूल समुदाय के सभी सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य को विकसित व सुरक्षित रखने में सहायता देने के  लक्ष्य से बनाया गया एक संसाधन है। मानसिक स्वास्थ्य के विकास और समृद्धि हेतु माईन्डमैटर्स संयुक्त राष्ट्र संघ, विश्व स्वास्थ्य संगठन के हैल्थ प्रमोटिंग स्कूल्स फ्रेमवर्क (Health Promoting Schools Framework) पर आधारित सम्पूर्ण स्कूल पद्धति को अपनाता है।

 

माईन्डमैटर्स स्वास्थ्य और समृद्धि के विभिन्न अवधारणों, जिनमें सांस्कृतिक परिवेश का महत्व भी सम्मिलित है, को ध्यान में रखता है । यह स्कूलों और  उनके समुदायों, जिन में शिक्षक, अभिभावक और छात्र सम्मिलित हैं, को सकारात्मक कार्यवाही द्वारा जूनियर व माध्यमिक स्कूलों में मानसिक और शारीरिक स्वस्थता के वातावरण की सृष्टि के लिये प्रेरित करता है। इस संसाधन में यह सब है:

 

स्कूलों में युक्त क्लासरुम सामग्रियों का संचय (किट)

व्यावसायिक विकास की राष्ट्रीय  नीति

एक समर्पित वेबसाईट

मूल्यांकन प्रक्रिया और विभिन्न विवरण (रिपोर्ट)

 

माईन्डमैटर्स की उपलब्धियाँ

उन सभी आस्ट्रेलियाई स्कूलों, जिनमें माध्यमिक छात्रों का नामांकन है, के 82 प्रतिशत स्टाफ ने व्यावसायिक विकास में भाग लिया है।

81000 से भी अधिक आस्ट्रेलियाई व अन्तर्राष्ट्रीय सहभागियों ने व्यावसायिक विकास सत्रों में भाग लिया है।

71 प्रतिशत आस्ट्रेलियाई माध्यमिक स्कूलों ने माईन्डमैटर्स प्रयोग किया है।

सर्वेक्षण किये गये आस्ट्रेलियाई माध्यमिक स्कूलों में से 52 प्रतिशत संसाधन के रुप में माईन्डमैटर्स का प्रयोग करते हैं।

18 प्रतिशत आस्ट्रेलियाई माध्यमिक स्कूल, मानसिक स्वास्थ्य के विकास हेतु, माईन्डमैटर्स का प्रयोग मुख्य संगठक के रुप में करते हैं।

 

अधिक जानकारी के  लिए, संपर्क करें:

 

सुश्री जो मेसन

राष्ट्रीय संयोजक, सामरिक विकास

(नेशनल कोओर्डिनेटर, स्ट्रेटीजिक डिवेलपमेंट)

​प्रिन्सिपल्स आस्ट्रेलिया

पी. ओ. बाक्स 112 (9–11 जॉर्ज स्ट्रीट)

हाईन्डमार्श

साऊथ  आस्ट्रेलिया 5007

आस्ट्रेलिया

 

ई मेल: jill.pearman@pa.edu.au